फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, जड़ा शानदार दोहरा शतक

Sat, 16 Dec 2017 04:40 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में  इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने 301 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्मिथ साल 1993 के बाद एशेज में दोहरा शतक लगाने के वाले पहले टेस्ट कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा स्मिथ साल 1971 के बाद से अपने होम ग्राउंड पर एशेज सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जस्टिन लैंगर ने एमसीजी में 250 रनों की पारी खेलने के साथ किया था।

पढ़ेंः- एशेजः स्मिथ ने लगाया टेस्ट करियर का 22वां शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

बता दें कि स्मिथ का एशेज सीरीज में ये दूसरा दोहरा शतक है। पहला दोहरा शतक उन्होंने साल 2015 में लॉर्ड्स में लगाया था। इसके साथ ही वह एशेज सीरीज में दो या दो से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


एशेज में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है, उन्होंने 8 दोहरे शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर वैली हेमंड 4 दोहरे शतकों के साथ हैं। जबकि तीसरे नंबर पर बॉब सिंपसन/स्टीवन स्मिथ 2-2 दोहरे शतकों के साथ हैं। स्मिथ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गैर-ओपनर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशेज सीरीज में अपने होम ग्राउंड पर दोहरा शतक लगाया है। उनके पहले यह कारनामा आखिरी बार साल 1946 में डॉन ब्रैडमैन ने किया था।

वहीं, दूसरी ओर मिचेल मार्श ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पहली पारी में 403 के जवाब में 549/4 का स्कोर बना लिया है। स्मिथ 229 और मार्श 181 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवें विकेट के लिए  ये दोनों बल्लेबाज  301 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें