फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: स्टीव स्मिथ ने ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर के खास क्लब में शामिल हुए

Sat, 08 Jan 2022 01:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले चार बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। इसमें वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डॉन ब्रैडमैन, एलेन बॉर्डर और स्टीव वॉ यह कारनामा कर चुके हैं। इनके अलावा वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने भी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। खास बात तो यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तीन हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सिर्फ गैरी सॉबर्स ही एकमात्र गैर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में स्मिथ ने 23 रन की पारी खेली और इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए। खास बात यह है कि स्मिथ का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम है। उन्होंने 61.57 के औसत से एशेज सीरीज में रन बनाए हैं, जबकि डॉन ब्रेडमैन ने 89.78 के औसत से बल्लेबाजी की थी। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तीन हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत
डॉन ब्रेडमैन 37 5028 89.78
एलन बॉर्डर 47 3548 56.31
गैरी सॉबर्स 36 3214 60.64
स्टीव वॉ 46 3200 58.18
स्टीव स्मिथ 31 3017 61.57

 

विज्ञापन

सिडनी टेस्ट भी जीत सकता है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच मैचों की एशेज सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त ले रखी है। चौथे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। सिडनी में खेले जा रहे इस टेस्ट में एक दिन का खेल बचा हुआ है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को जीतने के लिए 358 रन चाहिए। सिडनी में पांचवें दिन पिच स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद करने लगती है और कई गेंदों में असामान्य उछाल देखने को मिलता है। ऐसे में नाथन लियोन पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें