फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया लक्ष्य तो टूट जाएगा 67 साल पुराना इतिहास

Sat, 11 Jul 2015 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट अब काफी रोमांचक हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से यह मैच जीतने के लिए दो दिन में बनाने होंगे 412 रन। अगर मेहमान टीम ऐसा कर पाने में कामयाब होती है तो 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास बना देगी।
विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 412 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 430 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 308 रन पर सिमट गई।

इसके बाद इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाया और सिर्फ 289 रन बनाकर आउट हो गया। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 122 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में मेजबान टीम के बनाए 289 रन के साथ कंगारुओं को 412 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में इयान बेल (60) और जोए रुट (60) ने अर्द्धशतक ठोके। ओपनर एडम लिथ ने 37, बेन स्ट्रोक्स ने 42 रन और मार्क वुड ने 32 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन ल्योन ने 4 विकेट झटके जबकि मिचेल जॉनसन, जोस हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट झटके। रुट ने पहली पारी में शतक भी लगाया था।
विज्ञापन

जीते तो सबसे बड़ी जीत में शामिल हो गया जाएगा यह मैच

जहां त‌क ऑस्ट्रेलिया का एशेज में चार सौ से ज्यादा के लक्ष्य हासिल करने का सवाल है तो उसने सिर्फ एक बार ही ऐसा किया है। 1948 में कंगारू टीम ने एशेज टेस्ट में सर्वाधिक लक्ष्य तीन विकेट पर 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था। उस मैच में हेडिंग्ले में ऑर्थर मोरिस ने 182 और डॉन ब्रैडमैन ने नाबाद 173 रन बनाए थे।

सर्वाधिक रनों के लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। जब उन्होंने सेंटजोन एंटिगा में 2002-2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 418 रन बनाए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 414 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2008-09 में पर्थ में हासिल किया था।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पहली पारी में पांच विकेट पर 264 रन से आगे खेलना शुरू किया। शेन वाटसन कल के अपने स्कोर में केवल एक रन जोड़कर आउट हो गए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रोड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वाटसन ने 57 गेंदों में छह चौकों से 30 रन बनाए। इसके बाद ल्‍योन 6 निजी स्कोर पर मार्क वुड का शिकार हुए। इसके बाद ब्रैड हैडिन (22) और मिचेल जॉनसन (14) ने 8वें विकेट के लिए 39 रन जोड़ ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को तीन सौ के पार पहुंचाया। दूसरे दिन क्रिस रोजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 95 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट झटके जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और मोइन अली को दो-दो सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें