फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती झटकों के बाद जोए रुट के शतक से संभला इंग्लैंड

Thu, 09 Jul 2015 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल में  इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन जोए रुट के शतक से मेजबान टीम संभल गई। इस तरह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन बुधवार को मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन


पहले दिन जहां मध्य क्रम के बल्लेबाज जोए रुट ने इंग्लैंड के लिए शानदार शतक जमाया तो तेज गेंदबाजों मिचेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट झटके।

सोफिया गार्डंस में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 7 विकेट खोकर 343 रन बना लिए। मोइन अली 26 रन और स्टुअर्ट ब्रोड बगैर खाता खोले क्रीज पर डटे थे। रुट ने 17 चौकों की मदद से 134 रन की धमाकेदार पारी खेली।

उन्होंने गैरी बैलेंस के साथ चौथे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी उस समय इंग्लैंड को संभाला, जब महज 14.3 ओवर में 43 रन उसके तीन ओपनर एलिस्टर कुक (20), एडम लिथ (6) और इयान बेल (01) सस्ते में पेवेलियन लौट चुके थे। बैलेंस के आउट होने के बाद उन्होंने पांचवें विकेट के लिए बेन स्ट्रोक्स के साथ 84 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


बैलेंस ने 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए जबकि स्टोक्स ने 52 रन की पारी खेली। रुट को एक जीवनदान भी मिला जब मिचेल स्टार्क के ओवर में उनका कैच विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने टपका दिया। तब रुट 33 रन पर नाबाद थे। स्टार्क ने इसी ओवर में बेल को पेवेलियन भेजा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें