फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes Series: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ बोले- एशेज सीरीज में उल्टी पड़ सकती है इंग्लैंड को बैजबॉल की रणनीति

Sat, 10 Jun 2023 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान वॉ का मानना है कि यह कदम हमेशा काम नहीं करेगा। उन्होंने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, 'बैजबॉल' रणनीति पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।
विज्ञापन
स्टीव वॉ - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ ने एशेज शृंखला से पहले इंग्लैंड को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके पास हर कीमत पर जीत के लिए कोई वैकल्पिक योजना नहीं है तो उनकी 'बैजबॉल' रणनीति (आक्रामक रवैया) उल्टी पड़ सकती है।
विज्ञापन


कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड ने ' बैजबॉल' रणनीति की मदद से 13 में से 11 टेस्ट मैच जीते है। 'बैजबॉल' रणनीति के तहत इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट मैचों में भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान वॉ का मानना है कि यह कदम हमेशा काम नहीं करेगा। उन्होंने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, 'बैजबॉल' रणनीति पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। टीम की वैकल्पिक योजना क्या है? अगर उनके पास वैकल्पिक योजना नहीं है तो यह हमेशा कारगर नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इंग्लैंड ने दिखाया है कि वे क्रिकेट की इस शैली को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छे हैं, लेकिन विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उनकी असली परीक्षा होगी। ऐसी गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के पास है। पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला का आगाज 16 जून से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें