फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज का पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर

Sun, 14 Jul 2013 03:51 PM IST
नॉटिंघम
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन


जीत के लिए मिली 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 174 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए अब भी 137 रन की दरकार थी जबकि उसके चार विकेट शेष बाकी हैं।

ब्रैड हैडिन 11 रन और एस्टन एगर एक रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 280 रन बनाए।

65 रन से पिछड़ने के बाद इयान बेल ने दूसरी पारी में 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को 375 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया सुबह छह विकेट पर 326 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड को मैच के चौथे दिन 30 रन और जोड़कर सातवां झटका स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में लगा।
विज्ञापन


ब्रोड सात चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने सातवें विकेट के लिए इयान बेल के साथ 153 रन की बेशकीमती साझेदारी निभाई।

बेल ने 267 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल और मिचेल स्टार्क ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शेन वाटसन और क्रिस रोजर्स ने 84 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। वाटसन 46 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। वाटसन की बाद एड कोवन (14) नाकाम रहे।
विज्ञापन


क्रिस रोजर्स भी 52 रन बनाकर एंडरसन का शिकार हुए। रोजर्स के आउट होने के बाद माइकल क्लार्क (23), स्टीवन स्मिथ (17) और फिल ह्यूज (00) सस्ते में पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें