फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन स्वीप के इरादे से मेलबर्न में उतरेंगे कंगारू

Wed, 25 Dec 2013 06:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से मेलबर्न में खेला जाएगा। इंग्लैंड की नजर एशेज में लगातार तीन मैचों में मिली हार के सिलसिले को तोड़ने पर है।
विज्ञापन


जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में जीत हासिल इंग्लैंड का सीरीज में सूपड़ा साफ करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहेगा।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क का भी कहना है कि उनकी टीम एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया करने के इरादे से खेलेगी।

कप्तान क्लार्क ने कहा, "लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के लिए क्या रणनीति बनाएंगे क्योंकि हम एशेज पहले ही जीत चुके हैं। इसका जवाब आसान है। हम सारे मैच जीतना चाहेंगे। लय बनाए रखना अहम है। जब तक आप जीत रहे हैं, जीतने की कोशिश करते रहना चाहिए क्योंकि आपको पता नहीं होता कि कब तक यह लय कायम रहेगी।"

ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट के साथ ही एशेज इंग्लैंड से छीन ली है। विकेटकीपर ब्रॉड हैडिन ने कहा कि टीम उसी जुझारूपन का प्रदर्शन करेगी, जो पिछले तीन टेस्ट में दिखाई है।
विज्ञापन


इस साल दूसरी बार हो रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है और कप्तान एलिस्टर कुक हताश हो चुकी अपनी टीम में जोश भरकर आगे बढ़ना चाहेंगे।

सीरीज के पहले तीन मैचों में बुरी तरह फ्लाप रहे ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने रविवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रथम श्रेणी से संन्यास लेने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन


स्वान ने इसके लिए नए खिलाड़ियों को मौका देने और खराब फॉर्म में जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन माना जा रहा है कि इससे इंग्लिश टीम की मुश्किलें और बढ जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें