फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes Records: पोंटिंग को पीछे छोड़ने के बाद एंडरसन की नजर तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर, रूट ने की धोनी की बराबरी

Wed, 05 Jan 2022 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

एंडरसन अब सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सिडनी टेस्ट में मैदान पर उतरते ही एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट का पहला दिन बारिश से बाधित रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 126 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं इंग्लिश कप्तान जो रूट ने भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन


एंडरसन ने पोंटिग को पीछे छोड़ा
एंडरसन अब सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सिडनी टेस्ट में मैदान पर उतरते ही एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। एंडरसन अब तक 169 टेस्ट खेल चुके हैं। वहीं, स्टीव और पोंटिंग ने 168 टेस्ट खेले थे। वहीं, तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। 

टेस्ट मेंं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 5 10
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 133 800 9/51 16/220 55.0 67 22
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 708 8/71 12/128 57.4 37 10
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 169* 639 7/42 11/71 56.5 31 3
अनिल कुंंबले (भारत) 132 619 10/74 14/149 65.9 35 8
विज्ञापन


टेस्ट में एंडरसन के नाम अब तक 639 विकेट हैं। उन्होंने 31 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 42 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन के नाम 800 विकेट हैं। वहीं, शेन वार्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। इसके बाद एंडरसन का नंबर आता है।

रूट ने की कुक का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा। सिडनी टेस्ट में उतरने के साथ ही रूट 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, कुक ने 59 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

  • 60* जो रूट
  • 59 एलिस्टेयर कुक
  • 54 माइक एथरटन
  • 51 माइकल वॉन
  • 50 एंड्र्यू स्ट्रॉस

ओवरऑल सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने के मामले में रूट संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर हैं। इस में रूट ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी ने भी 60 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच
खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई ड्रॉ
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 109 53 29 0 27
एलेन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 93 32 22 1 38
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) 80 28 27 0 25
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 77 48 16 0 13
क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) 74 36 12 0 26
विराट कोहली (भारत) 67 40 16 0 11
एमएस धोनी (भारत) 60 27 18 0 15
जो रूट (इंग्लैंड) 60* 27 24 0 8
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें