फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक बाउंसर से स्मिथ को किया था घायल, अब कहा- एक पल के लिए रुक गई थी दिल की धड़कन 

Sun, 18 Aug 2019 06:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को चोटिल करने की उनकी कोई योजना नहीं थी लेकिन जब वह मैदान पर गिरे तब ‘एक पल के लिए सब के दिल की धड़कन रुक गई’ थी।

विज्ञापन


स्मिथ को शनिवार को दूसरे सत्र में आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी। यह स्टार बल्लेबाज तब 80 रन बनाकर खेल रहा था, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी।

स्मिथ मुंह के बल नीचे गिर गए। उन्होंने जो हेल्मेट पहन रखा था उस पर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी। हेल्मेट में इस तरह की व्यवस्था फिलिप ह्यूज की 2014 में सिडनी में एक घरेलू मैच में बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद की गई थी।
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

स्मिथ 46 मिनट तक मैदान से बाहर रहने के बाद पीटर सिडल के आउट होने पर फिर से क्रीज पर उतरे और इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स की जो दूसरी और तीसरी गेंद खेली उस पर चौके लगाये। लेकिन जब वह 92 पर थे तब वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए। सीरीज में यह पहली बार हुआ जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शतक पूरा करने से पहले उनका विकेट लिया। 
विज्ञापन

स्मिथ के चोटिल होने के बाद मैदान पर गंभीरता नहीं दिखाने के कारण सोशल मीडिया पर आर्चर की आलोचना की गई लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी ऐसी कोई योजना नहीं थी (बल्लेबाज को चोटिल करने की)। आप पहले विकेट लेने की कोशिश करते है। जब वह गिर रहे थे तब एक पल के लिए सबकी धड़कने रुक गई थी।’

उन्होंने कहा, ‘जब वह उठ खड़े हुए और मैदान पर चहल-कदमी करने लगे तब सभी ने राहत की सांस ली। कोई भी किसी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाते नहीं देखना चाहता है। यह अच्छी चुनौती थी, एक शानदार स्पैल।’

स्मिथ चोट प्रकरण से पोंटिंग को याद आई 2005 की सीरीज 
रिकी पोंटिंग ने कहा कि लार्ड्स टेस्ट में जोफरा आर्चर के स्पैल ने उन्हें 2005 की सीरीज की याद दिला दी जिसमें इसी स्टेडियम में उनके गाल पर चोट लग गई थी और खून बह रहा था। तब इंग्लैंड के स्टीव हार्मिसन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर को हिट करने के बाद पोंटिंग का गाल चोटिल कर दिया था जिससे खून निकल आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें