इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल होकर एशेज 2019 के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। एंडरसन बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी करा पाए थे। इसके बाद उनको काफ इंजरी यानी पैर की पिंडली जकड़ गई थी।
इंग्लैंड टीम को पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन की कमी खली और टीम 251 रन के अंतर से मैच हार गई। अब जेम्स एंडरसन की जगह दूसरे मैच में कैरेबियाई मूल के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह मिल सकती है।
मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 14 से 18 अगस्त के बीच खेला जाएगा।