फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रऊफ की लाइफ, सेक्स स्कैंडल से स्पॉट फिक्सिंग तक

Fri, 24 May 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की जांच में स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को आईसीसी ने चैंपियंस ट्राफी से हटा दिया है। इस तरह से वह फिक्सिंग के आरोपों में घिरने वाले पहले अंपायर बन गए हैं।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं हुआ है कि पाक अंपायर रऊफ विवादों से घिरे हैं। पिछले साल सेक्स स्कैंडल को लेकर वह सुर्खियों में छाए रहे थे।

सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं रऊफ
मैदान के बाहर भारत में रऊफ विवादों में रहे हैं। अगस्त 2012 में मुंबई की एक मॉडल लीना कपूर ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

उसने कहा था कि रऊफ ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लीला ने रऊफ से अपनी नजदीकी की हकीकत दुनिया को दिखाने के लिए सोशल साइटों पर अंतरंग तस्वीरें भी डाली थीं।

शुरुआत में रऊफ ने लीना को पहचानने से इंकार किया था लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद वे मान गए थे कि दोनों परिचित हैं।

उन्होंने कहा था कि लीना ने टीवी शो बिग बॉस में एंट्री पाने के लिए बॉलीवुड में उनकी जान-पहचान का फायदा उठाने की कोशिश की थी। बाद में मामला दोनों ने आपसी समझ से सुलझा लिया था।
विज्ञापन


पहली बार फिक्सिंग में आया किसी अंपायर का नाम
इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई अंपायर फिक्सिंग के आरोपों से घिरा है और उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

रऊफ पर आरोप है कि उसने गुजरात के सट्टेबाज गिरीश जैन से फोन पर बात की और उन्होंने आईपीएल की कई जानकारियां उसे दी थी। यह आरोप भी है कि रऊफ को होटल में लड़कियां परोसी गई थीं।

रऊफ : क्रिकेटर से बने अंपायर
असद रऊफ पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रह चुके हैं। टेस्ट मैचों में वह 2005 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंपायर के रूप में मैदान में उतरे।

57 वर्षीय रऊफ अभी तक 48 टेस्टों में अंपायरिंग कर चुके हैं। जबकि वन डे अंपायर के रूप में वह अपने शतक से मात्र दो मैच दूर हैं यानी 98 मैचों में वह निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन


अप्रैल 2006 में उन्हें आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल में जगह दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें