भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को आईपीएल 2022 के लिए आयोजन स्थल को लेकर अहम बैठक करेगा। इसमें सभी टीमों के मालिक भी शामिल होंगे और लीग के 15वें सीजन के लिए बैकअप स्थानों पर चर्चा करेंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को आईपीएल 2022 के लिए आयोजन स्थल को लेकर अहम बैठक करेगा। इसमें सभी टीमों के मालिक भी शामिल होंगे और लीग के 15वें सीजन के लिए बैकअप स्थानों पर चर्चा करेंगे। बीसीसीआई की तरफ से बुलाई गई यह बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी। बैठक में 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक टीम के अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि बीसीसीआई ने शनिवार को सभी मालिकों की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक के समय को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोपहर के वक्त में इसे आयोजित किया जाएगा।
भारत में लीग का आयोजन बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता है लेकिन कोविड-19 की वजह से परिस्थिति खराब होने पर बोर्ड एक बैक अप प्लान रखना चाहती है।
आईपीएल 2020 के पूरे सत्र का आयोजन यूएई में हुआ था जबकि आईपीएल 2020 के दूसरे चरण का आयोजन अमीरात के विभिन्न स्थलों पर हुआ था। इस बार दो अप्रैल से आईपीएल का आयोजन होने की उम्मीद है।