फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: भारत के अर्शदीप सिंह बने 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 खिलाड़ी, विश्व कप में किया था प्रभावित

Sat, 25 Jan 2025 04:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अर्शदीप ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईसीसी के 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 खिलाड़ी बन गए हैं। अर्शदीप ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अर्शदीप हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। 
विज्ञापन

अर्शदीप ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18 मैचों में 36 विकेट लिए थे। वह इस प्रारूप में 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इससे पहले उन्हें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के साथ आईसीसी की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया गया था।
 

बाबर-हेड भी दौड़ में थे शामिल 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी नामित खिलाड़ियों में शामिल थे। बाबर टेस्ट खेलने वाले देशों में पिछले साल टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 23 पारियों में 33.54 के औसत और 133.21 के स्ट्राइक रेट से 738 रन बनाए थे जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड तीसरे खिलाड़ी थे जिन्होंने इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 पारियों में 38.50 के औसत और 178.47 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे जिसमें चार अर्धशतक शामिल है।  

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को भी नामांकन खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली थी। रजा पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। रजा ने 23 पारियों में 28.65 के औसत और 146.54 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। इतना ही नहीं, रजा ने पिछले साल 23 मैचों में 24 विकेट भी झटके जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 18 रन देकर पांच विकेट लेना रहा।
 

अर्शदीप ने टी20 विश्व कप की खिताबी जीत को बताया यादगार
अर्शदीप ने आईसीसी से बात करते हुए बताया कि उनके सफर का सबसे यादगार पल टी20 विश्व कप 2024 जीतना रहा। अर्शदीप ने कहा, आईसीसी पुरुष सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी का पुरस्कार जीतना सुखद है। मैं काफी आभारी हूं और भगवान को धन्यवाद देता हूं। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने में मदद की। मेरे लिए विशेष पल टी20 विश्व कप का फाइनल था।। मैं सिर्फ टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था और अच्छे नतीजे देना चाहता था। 
विज्ञापन

दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ियों ने एक कैलेंडर वर्ष में अर्शदीप से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं जिसमें सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (38), संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दीकी (40) और हांगकांग के एहसान खान (46) शामिल हैं लेकिन इन चारों ने ज्यादा मैच खेले हैं। इन गेंदबाजों में से सिफ हसारंगा ही किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें