फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: विवादित तरीके से आउट होने के बाद आपा खो बैठे शुभमन गिल, हवा में उछाला बल्ला; देखें वीडियो

Sat, 25 Jan 2025 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिल आउट होने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। गिल को हालांकि अंपायर ने आउट दिया और रिव्यू नहीं ले पाने की निराशा उन्होंने बल्ले को हवा में उछालकर निकाली। गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने घरेलू क्रिकेट में यादगार वापसी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गिल को दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने 171 गेंदों पर 102 रन बनाए। हालांकि, गिल विवादित तरीके से आउट हुए और रिव्यू प्रणाली नहीं होने के कारण मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दे सके। 
विज्ञापन

अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं थे गिल 
गिल आउट होने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। गिल को हालांकि अंपायर ने आउट दिया और रिव्यू नहीं ले पाने की निराशा उन्होंने बल्ले को हवा में उछालकर निकाली। गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि गिल आउट नहीं थे। अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपना पहला अर्धशतक 119 गेंदों पर बनाया और अगले 50 रन सिर्फ 40 गेंदों में बनाए।  पहली पारी में 420 रन से पिछड़ने वाली पांजब की टीम के लिए वह आउट होने वाले आठवें बल्लेबाज रहे।

विज्ञापन

पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ मिली हार
गिल रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन अपनी टीम को कर्नाटक के खिलाफ पारी की हार से बचाने में नाकाम रहे। पहली पारी में पंजाब के 55 रन के जवाब में कर्नाटक ने आर. स्मरण (203) के दोहरे शतक की मदद से 475 रन बनाए थे। गिल हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस 25 वर्षीय दाएं हाथ का खिलाड़ी ने तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 18.60 की औसत से 31 के उच्चतम स्कोर के साथ सिर्फ 93 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें