सचिन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सचिन ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। सचिन ने लिखा, हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद।
सोनिया-राहुल गांधी से भी की मुलाकात
सचिन ने इससे पहले कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।वहीं, सचिन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर उन्हें अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन पत्नी अंजलि के साथ सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की शादी के कार्यक्रम तीन मार्च से शुरू होगी और मुख्य सेरेमनी पांच मार्च को होगी।
अमित शाह को भी दिया न्योता
सचिन ने पीएम मोदी से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह को अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया।