फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर ने किया मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू, इस बल्लेबाज को बनाया पहला शिकार

Fri, 15 Jan 2021 01:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
विज्ञापन

बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने चैतन्य विश्नोई को अपना पहला शिकार बनाया। बता दें कि अर्जुन ने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 143 रन  बनाए। इसके जवाब में हरियाणा ने 14 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा की तरफ से हिमांशु राणा ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम चौहान ने नाबाद 43 रन बनाए। 

उधर, मुंबई की तरफ से पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। अर्जुन तेंदुलकर सबसे आखिरी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। वह एक भी गेंद नहीं खेल सके। हरियाणा की तरफ से जयंत यादव ने चार ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


बता दें कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए क्वालीफाई कर लेगा क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिए अपना पदार्पण कर लिया है।तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।
 

अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें