फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान से हुई 5 घंटे की कड़ी पूछताछ, बाहर आते ही खोलकर रख दिए सट्टेबाजी के सारे राज

Sun, 03 Jun 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
IPL में सट्टेबाजी के आरोप झेल रहे अरबाज खान ने शुक्रवार को पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अरबाज ने कबूला कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे। 5 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद बाहर आने के बाद जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 6
सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई में एक दल ने अरबाज से 5 घंटे तक कड़े सवाल-जवाब किए। पहले अकेले में फिर गिरफ्तार बुकी सोनू जालान के सामने दोनों से सवाल-जवाब किए गए। बाहर आने के बाद अरबाज ने कहा कि, 'पुलिस को जो मुझसे पूछना था वह पूछ चुकी, मैं पूरी कार्रवाई में पुलिस का साथ दूंगा।'
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान भारी मात्रा में मीडिया के साथ-साथ पुलिस बल भी मौजूद था। खबरों की माने तो अरबाज ने पुलिस से सट्टेबाजी में 3 करोड़ से ज्यादा हारने के साथ-साथ बुकी सोनू जालान से अपने रिश्तों की बात भी कबूली। अरबाज ने यह भी कहा कि पैसों की वसूली के लिए उन्हें सोनू जालान की ओर से धमकी भरे फोन कॉल भी आते थे।

4 of 6

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अरबाज खान ने इस मामले में मुख्य गवाह बनने की इच्छा जताई है। अगर अरबाज इस केस में गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ नरमी बरती जाएगी। हालांकि ठाणे पुलिस अगर मुख्य आरोपी बुकी सोनू जालान पर मकोका लगाती है तो उससे जुड़े सारे लोगों पर मकोका लगाया जाएगा। ऐसे में अगर अरबाज खान सरकारी गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ इस केस में नरमी बरती जाएगी।

 

विज्ञापन

5 of 6

अरबाज खान सट्टेबाजी की लत से बुरी तरह परेशान थे। इस बात की जानकारी पूरे खान परिवार को थी। खुद सलमान भी अरबाज की इस लत से परेशान थे। मलाइका अरोड़ा से तलाक होने की एक वजह सट्टेबाजी ही बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूछताछ के दौरान सोनू जालान ने भी कई अहम खुलासे किए, सोनू की माने तो अरबाज से उनकी मुलाकात मुंबई पुलिस के एक्स इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे ने करवाई थी। राजकुमार की सोनू जालान से काफी पुरानी दोस्ती थी। हालांकि, अब यह खबर भी सामने आ रही है कि एक्स इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे भी इस मामले में गवाह बनने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें