फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर भड़के डिसिल्वा, कहा- शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दो

Sat, 29 May 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध को खिलाड़ियों द्वारा खारिज किया जाना अनुचित है क्योंकि शीर्ष टीमों के खिलाफ श्रृंखलाएं जीतने पर बोर्ड अधिक राशि दे रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों से कहा है कि वे शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दें। उन्होंने अपनी अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रस्तावित खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध को भी सही ठहराया है।

विज्ञापन


डिसिल्वा ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध को खिलाड़ियों द्वारा खारिज किया जाना अनुचित है क्योंकि शीर्ष टीमों के खिलाफ श्रृंखलायें जीतने पर बोर्ड अधिक राशि दे रहा है। उन्होंने कहा, 'यह गलत है कि हमारे खिलाड़ी अनुबंध को खारिज कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि उन्हें शिकायतें करने की बजाय अच्छा खेलने और श्रृंखलाएं जीतने पर फोकस करना चाहिए।' उन्होंने 'डेली न्यूज' से कहा, 'सकारात्मक रवैये से उन्हें अधिक फायदा होगा जैसे क्षेत्र की दूसरी टीमों को होता है।'

श्रीलंका क्रिकेट ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनके 24 क्रिकेटरों को चार वर्गों में अनुबंध की पेशकश की गई है और इसे मंजूर करने के लिए तीन जून तक की समय सीमा है। इसमें ए श्रेणी में छह ही क्रिकेटर हैं, जिनका सालाना वेतन 70000 से एक लाख डॉलर के बीच है। बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को सर्वाधिक एक लाख डॉलर का अनुबंध दिया गया है जबकि बाकी सभी के 70 से 80 हजार डॉलर के बीच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें