बीसीसीआई वीमेन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि अनुष्का शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली है। सोशल मीडिया पर लोग इसे विराट की पत्नी अनुष्का से जोड़कर देख रहे हैं और काफी मजाक बना रहे हैं। बीसीसीआई वीमेन ने महिलाओं के अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2021-22 के एक मैच का अपडेट शेयर किया था, लेकिन लोगों ने इसे विराट की पत्नी से जोड़कर देखा और इस ट्वीट को खूब शेयर किया।
बीसीसीआई के ट्वीट में जिस अनुष्का शर्मा का जिक्र किया गया था वो इंडिया बी टीम की कप्तान हैं। अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में सभी खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। टीम- ए, टीम- बी, टीम, सी और टीम डी। वहीं अनुष्का टीम बी की कप्तान हैं, उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले 52 रन बनाए और फिर पांच विकेट भी झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को 92 रनों की बड़ी जीत दिलाई।
बीसीसीआई वीमेन का ट्वीट वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर मीम बनाए।
इससे पहले भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर कई बार अनुष्का को ट्रोल भी किया जा चुका है।