फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs KKR: एनरिच नॉर्त्जे ने केकेआर के लिए किया डेब्यू, पंजाब ने भी किए दो बदलाव; स्टोइनिस को नहीं मिला मौका

Tue, 15 Apr 2025 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह एनरिच नॉर्त्जे को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
विज्ञापन
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए डेब्यू किया है। पंजाब ने भी इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन

केकेआर ने किया एक बदलाव 
केकेआर ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह एनरिच नॉर्त्जे को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वहीं, पंजाब के लिए स्टोइनिस इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जोश इंग्लिस को मौका मिला है। इसके अलावा चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बार्टलेट आए हैं। पंजाब को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली थी, जबकि केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। 

पंजाब को पावरप्ले में लगे चार झटके
सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन प्रियांश के आउट होते ही पंजाब ने चार रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। हर्षित राणा ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। श्रेयस और प्रियांश दोनों के कैच बाउंड्री पर खड़े रमनदीप सिंह ने पकड़े। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने जोश इंग्लिस को बोल्ड कर पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया। हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पंजाब को पावरप्ले में चौथा झटका दिया और बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा। इस तरह पावरप्ले में ही केकेआर ने चार सफलताएं हासिल कर ली। पंजाब ने छह ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 54 रन बनाए।
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 
इम्पैक्ट प्लेयरः विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे।

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिच नॉर्त्जे, वरुण चक्रवर्ती। 
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें