फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annual ICC Rankings: लगातार नौ मैच जीतकर भारत आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप पर, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में तो न्यूजीलैंड वनडे में नंबर वन

Wed, 04 May 2022 05:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने बुधवार को एनुअल टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। भारतीय टीम कंगारुओं से नौ अंक पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 128 है, जबकि भारत 119 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया सफलता के झंडे गाड़ रही है। टीम पिछले नौ टी-20 मैच जीत चुकी है। इसी का फायदा भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में मिला। टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लगातार पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे और वनडे में चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने बुधवार को एनुअल टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। भारतीय टीम कंगारुओं से नौ अंक पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 128 है, जबकि भारत 119 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड के 111 अंक हैं। हालांकि, भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल हुए टेस्ट सीरीज को इसमें शामिल नहीं किया गया है। 
 

उस सीरीज का एक टेस्ट इस साल होना है, ऐसे में उस टेस्ट के होने के बाद ही रैंकिंग में उसे शामिल किया जाएगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड को नौ रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। वहीं, 2018 में उनकी भारत पर 4-1 से टेस्ट सीरीज जीत को अब गिनती से हटा दिया गया है। इंग्लैंड के 88 अंक हैं, जो कि 1995 के बाद सबसे कम है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम को जनवरी में एशेज सीरीज 4-0 से जीतने का फायदा हुआ। टीम का रेटिंग प्वाइंट 119 से बढ़कर 128 हो चुका है। इस एनुअल अपडेट रैंकिंग में उन सीरीज को लिया गया है, जो मई 2019 के बाद खेली गई हैं। मई 2021 से पहले पूरी हुई सीरीज को 50 फीसदी और उसके बाद की सीरीज को 100 फीसदी का वेटेज दिया गया है।
विज्ञापन

टी-20 में भारतीय टीम टॉप पर है और दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड पर उनकी बढ़त पांच अंकों की हो गई है। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम छठे और वेस्टइंडीज सातवें पायदान पर है। बांग्लादेश ने श्रीलंका (नौवें) और अफगानिस्तान (10वें) को पीछे छोड़ते हुए आठवें स्थान हासिल किया।
 
वनडे की एनुअल रैंकिंग में न्यूजीलैंड 125 अंकों के साथ टॉप पर है। हालांकि, दूसरे स्थान पर मौजूदा इंग्लैंड से अब उनकी बढ़त सिर्फ एक अंक की है। वहीं, इंग्लैंड और तीसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त सात से बढ़कर 17 अंकों की हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें