इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता माना जा रहा था। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना भी तय माना जा रहा था। बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पहले ही कह दिया था कि वह निर्विरोध चुने जा सकते हैं और वही हुआ है। एनुअल जनरल मीटिंग खत्म होने के बाद जब सभी अधिकारी बाहर निकल रहे थे तो रोजर के हाथों में गुलदस्ता भी दिखा।
बीसीसीआई के अब तक के अध्यक्ष
| नं. |
नाम |
ऑफिस
जॉइन किया |
ऑफिस
छोड़ा |
रिमार्क |
| 1 |
आर.ई ग्रांट गोवन |
1928 |
1933 |
|
| 2 |
सर सिकंदर हयात खान |
1933 |
1935 |
|
| 3 |
सर हमिदुल्लाह खान |
1935 |
1937 |
|
| 4 |
सर केएस दिग्विजयसिंहजी |
1937 |
1938 |
|
| 5 |
पी सुब्बारायन |
1938 |
1946 |
|
| 6 |
एंथनी डी मेलो |
1946 |
1951 |
|
| 7 |
जेसी मुखर्जी |
1951 |
1954 |
|
| 8 |
महाराजकुमार विजिआनाग्राम |
1954 |
1956 |
|
| 9 |
सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया |
1956 |
1958 |
|
| 10 |
आरके पटेल |
1958 |
1960 |
|
| 11 |
एम.ए चिदंबरम |
1960 |
1963 |
|
| 12 |
महाराजा फतेहसिंहराउ गायकवाड़ |
1963 |
1966 |
|
| 13 |
जेड.आर. ईरानी |
1966 |
1969 |
|
| 14 |
एएन घोष |
1969 |
1972 |
|
| 15 |
पीएम रुंगता |
1972 |
1975 |
|
| 16 |
रामप्रकाश मेहरा |
1975 |
1977 |
|
| 17 |
एम चिन्नास्वामी |
1977 |
1980 |
|
| 18 |
एसके वानखेड़े |
1980 |
1982 |
|
| 19 |
एनकेपी साल्वे |
1982 |
1985 |
|
| 20 |
एस श्रीरामम |
1985 |
1988 |
|
| 21 |
बीएन दत्ता |
1988 |
1990 |
|
| 22 |
माधवराव सिंधिया |
1990 |
1993 |
|
| 23 |
आईएस बिंद्रा |
1993 |
1996 |
|
| 24 |
राज सिंह डुंगरपुर |
1996 |
1999 |
|
| 25 |
एसी मुथिया |
1999 |
2001 |
|
| 26 |
जगमोहन डालमिया |
2001 |
2004 |
|
| 27 |
रणबीर सिंह महेंद्र |
2004 |
2005 |
|
| 28 |
शरद पवार |
2005 |
2008 |
|
| 29 |
शशांक मनोहर |
2008 |
2011 |
|
| 30 |
एन श्रीनिवासन |
2011 |
2013 |
रिजाइन किया |
| (26) |
जगमोहन डालमिया |
2013 |
2013 |
अंतरिम |
| (30) |
एन श्रीनिवासन |
2013 |
2014 |
हटाए गए |
| - |
शिवलाल यादव |
2014 |
2014 |
अंतरिम |
| (26) |
जगमोहन डालमिया |
2015 |
2015 |
अध्यक्ष रहते निधन |
| (29) |
शशांक मनोहर |
2015 |
2016 |
रिजाइन किया |
| 34 |
अनुराग ठाकुर |
2016 |
2017 |
हटाए गए |
| - |
सीके खन्ना |
2017 |
2019 |
एक्टिंग प्रेसिडेंट |
| 35 |
सौरव गांगुली |
2019 |
2022 |
|
| 36 |
रोजर बिन्नी |
2022 |
जारी |
सौरव गांगुली एजीएम में पहुंचते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, जय शाह सचिव, आशीष शेलार कोषाध्यक्ष और देवाजीत सैकिया संयुक्त सचिव बनाए गए। हालांकि, बोर्ड के सदस्य सालाना बैठक में इस बात को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई कि क्या बीसीसीआई को आईसीसी चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार पेश करना चाहिए या मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले को ही एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देना चाहिए।
जय शाह, अरुण धूमल और राजीव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं रोजर बिन्नी?
रोजर बिन्नी फिलहाल कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें इस पद से इस्तीफा देना होगा। वह 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य थे। बिन्नी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे। वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। संदीप पाटिल के सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन रहते हुए वह उस टीम का हिस्सा थे। ऐसा कहा जाता है कि जब भी उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी के टीम में सेलेक्शन पर चर्चा होती थी तो वह इस बहस में हिस्सा नहीं लेते थे और यह फैसला पूरी तरह से बाकी साथियों पर छोड़ देते थे।
रोजर बिन्नी
आईसीसी चेयरमैन पद के लिए कौन हो सकता है भारतीय दावेदार?
आईसीसी चेयरमैन पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर है। 11 से 13 नवंबर तक मेलबर्न में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला होगा। पिछले दिनों सौरव गांगुली के नाम की चर्चा आईसीसी चेयरमैन पद के लिए हुई, लेकिन अभी तक अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसी बीच, यह खबर आई कि गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे।
समाचार एजेंसी पीटीआई को बोर्ड के अधिकारी ने बताया, ''यह तय है कि आईसीसी बोर्ड की बैठक में जय शाह ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब बोर्ड के सदस्यों को इस बात का फैसला करना है कि आईसीसी चेयरमैन पद के लिए हमारा कोई उम्मीदवार हो या हम ग्रेग बार्कले को दूसरा कार्यकाल पूरा करने दें।''
बीसीसीआई एजीएम मुंबई में आयोजित
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एमकेजे मजुमदार को बीसीसीआई के अपेक्स काउंसिल में प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में भी दो प्रतिनिधि चुने गए हैं। अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डालमिया को आईपीएल में प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक आईपीएल चेयरमैन के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन धूमल का चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। वह पहले बीसीसीआई कोषाध्यक्ष के पद पर थे। वहीं, अभिषेक डालमिया 2019 में गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए थे। वह बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे हैं। इसके अलावा महिला आईपीएल के आयोजन पर भी मुहर लग गई है। अगले साल इसका आयोजन हो सकता है।