फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेरा ने 81 साल बाद दोहराया इतिहास, मैच की दोनों पारियों में जड़ा दोहरा शतक

Mon, 04 Feb 2019 09:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
angelo parera
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर एंजेलो परेरा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक मैच की दोनों पारियों में दो दोहरे शतक लगाकर एक अनूठी उपलब्धि अपने नाम कर ली। नोनडेस्क्रिप्ड के कप्तान परेरा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) के खिलाफ एनसीसी सुपर एट मुकाबले के दौरान पहली पारी में 203 गेंदों पर 201 और दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन


हालांकि चार दिवसीय यह मुकाबला ड्रॉ रहा। परेरा यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया की दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले 1938 में केंट के 23 वर्षीय बल्लेबाज ऑर्थर फग्ग ने कोलचेस्टर में एसेक्स के खिलाफ काउंटी क्रिकेट में पहली बार एक मैच की दोनों पारियों में दोहरे शतक जड़े थे।
विज्ञापन


ऑर्थर ने तब 244 और नाबाद 202 रन बनाए थे। 28 वर्षीय परेरा ने श्रीलंका के लिए चार वनडे और दो टी-20 खेले हैं पर इनमें वह कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें