फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोच कुंबले ने सेट किया अपना टॉरगेट नंबर वन

Sat, 25 Jun 2016 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल कुंबले - फोटो : Getty
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले अगले कुछ दिन में अपना काम शुरू करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने टॉरगेट नंबर वन सेट कर लिया है।
विज्ञापन


नए कोच कुंबले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और वनडे, टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने को लेकर काफी सकारात्मक हैं। वह कोहली और धोनी से इस बाबत बात कर चुके हैं। अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा हमारा लक्ष्य विदेशी धरती पर रिकॉर्ड सुधारने का होगा।

जुलाई-अगस्त में आगामी वेस्टइंडीज दौरे से पहले बंगलूरू कैंप में कोहली और धोनी से भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
 
कुंबले ने कहा, "हमारे सामने पहले वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज है। निसंदेह हमारा ध्यान पर पहले कैरिबियाई दौरे पर होगा। मैंने विराट कोहली और धोनी से बात की है। हम सभी विंडीज दौरे से पहले बंगलूरू कैंप में एकत्र होंगे और वहां बैठकर भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य विदेशी धरती पर रिकॉर्ड सुधारना होगा, जिसकी शुरुआत घरेलू कैंप से होगी। टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट लेने से आप मैच जीत पाएंगे। इसलिए हमारा ध्यान गेंदबाजी पर होगा और यह हम कर सकते हैं। बल्लेबाजी में हमारे पास कुछ उम्दा टैलेंट हैं। मेरा मानना है कि इस टीम में काफी क्षमताएं हैं। यह एक युवा टीम है और इसे युवा नेतृत्व मिला हुआ है। विराट और धोनी काम को लेकर काफी सकारात्मक हैं। दीर्घकालीन बात करें तो हमें भारत में काफी टेस्ट मैच खेलने हैं और इस पर हमारा ध्यान है।"
विज्ञापन

कोच कुंबले के कार्यकाल में ज्यादातर मैच भारत में होंगे

अनिल कुंबले
टीम इंडिया के लिए 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट ले चुके पूर्व दिग्गज स्पिनर कुंबले टीम इंडिया के नए कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका कार्यकाल एक साल का होगा और उनके कार्यकाल के दौरान ज्यादातर टेस्ट मैच भारतीय धरती पर होने हैं।

इसके बावजूद कुंबले का कहना है कि उनका अहम लक्ष्य विदेशी धरती पर रिकॉर्ड सुधारने का होगा और इसकी शुरुआती घरेलू जमीं से होगी। कुंबले ने कहा, "मैं वास्तव में उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि टीम इंडिया के विदेशी रिकॉर्ड में सुधार हो और रणनीति बनाने के लिए आपके पास काफी वक्त है। टीम को टेस्ट क्रिकेट की मांग के अनुसार ढलने की दरकार है। आगे काफी टेस्ट मैच होने हैं और पहला दौरा आपका वेस्टइंडीज का है, जहां टीम को चार टेस्ट मैच खेलने हैं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "यहां की परिस्थितियों भारत के से अलग नहीं है। लेकिन भारतीय परिस्थितियों में हम खुद को सहज महसूस करते हैं। हमारा ध्यान विदेशी रिकॉर्ड सुधारने पर होगा और इसके लिए माइंडसेट घर से ही तैयार करना होगा। हम लोग बैठेंगे और इस मुकाम को हासिल करने के लिए भावी रणनीति बनाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें