इसमें कोई शक नहीं कि वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को धूल चटाने में श्रीलंका के हरफनमौला क्रिकेटर कुमार संगकारा का बड़ा योगदान रहा। इस वक्त संगकारा अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है।
संगकारा ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले यह घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उनके इस ऐलान के बाद वह वर्ल्ड कप में पिछले चार मैचों में लगातार चार शतक लगा चुके है।
संगकारा की शानदार फॉर्म की बदौलत श्रीलंकाई टीम के वर्ल्ड कप जीतने के ख्वाब का साकार होने की संभावना काफी ज्यादा है। श्रीलंकाई कप्तान एंगेलो मैथ्यूज स्कॉटलैंड के खिलाफ 148 रनों की बड़ी जीत के बाद संगकारा के सामने घुटनों के बल बैठ गए और उनसे विनती कर डाली। यह खुलासा खुद मैथ्यूज ने किया है।