फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andrew Symonds Death: एंड्रयू साइमंड्स की जिंदगी में दौलत बनी विलेन, दोस्त ही बन बैठा था दुश्मन

Sun, 15 May 2022 09:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

महज 46 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले साइमंड्स को हमेशा इस बात का मलाल रहा कि कभी उनके दोस्त रहे माइकल क्लार्क से उनका रिश्ता बिगड़ गया था। दोस्ती टूटने के पीछे वजह आईपीएल में मिले पैसे थे।
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स और माइकल क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस हादसे से क्रिकेट जगत सदमे में है। महज 46 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले साइमंड्स को हमेशा इस बात का मलाल रहा कि कभी उनके दोस्त रहे माइकल क्लार्क से उनका रिश्ता बिगड़ गया था। दोस्ती टूटने के पीछे वजह आईपीएल में मिले पैसे थे।
विज्ञापन


मौत से कुछ ही दिन पहले साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साइमंड्स ने बताया था कि क्लार्क कप्तान बनते ही बदल गए थे। जब आईपीएल में साइमंड्स को अच्छी खासी रकम मिली तो दोस्त लगभग टूट ही गई। फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने साइमंड्स को टीम से बाहर कर दिया था। क्लार्क ने साइमंड्स पर टीम मीटिंग को छोड़कर फिशिंग करने जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

दरअसल 2015 में साइमंड्स ने क्लार्क की जमकर आलोचना की थी। क्लार्क ने भी साइमंड्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैच के दौरान नशे में धुत होकर खेलने आए थे। 'द ब्रेट ली पॉडकास्ट' पर साइमंड्स ने अपने और क्लार्क के रिश्ते पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आईपीएल के पहले सीजन में नीलामी में मुझे बड़ी राशि मिली तो क्लार्क मुझसे जलने लगे थे। 

साइमंड्स ने कहा- जब क्लार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए थे, तो मैंने उनके साथ काफी बल्लेबाजी की। मैंने उनका पूरा ख्याल रखा। इससे हमारी दोस्त काफी मजबूत हो गई थी। बाद में मैथ्यू हेडन ने मुझसे कहा था कि जब आईपीएल शुरू हुआ और मुझे आईपीएल में खेलने के लिए काफी पैसे मिले तो क्लार्क को इससे जलन होने लगी थी और पैसा हमारे रिश्ते के बीच आ गया।

विज्ञापन

साइमंड्स ने कहा था- पैसा किसी की भी जिंदगी में जहर घोल सकता है और हमारी दोस्ती में भी ऐसा ही हुआ। अब मैं उनका दोस्त नहीं हूं। मुझे इसका दुख नहीं है और मैं यहां बैठकर किसी पर कीचड़ उछालने वाला नहीं हूं। दरअसल, आईपीएल के पहले सीजन (2008) की नीलामी में धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। वहीं, साइमंड्स दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें डेक्केन चार्जर्स ने 1.35 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें