बात 2016 की जब फ्लिंटॉफ ने टी-20 विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए तब कहा था कि, अगर विराट ऐसी ही बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो वह जल्द ही जो रूट की तरह बेहतर बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके इस ट्वीट पर अमिताभ ने फ्लिंटॉफ को तगड़ा जवाब दिया था।
बिग बी ने ट्वीट किया था, 'रूट कौन? जड़ से उखाड़ देंगे रूट को..!!!' वहीं, अब फ्लिंटॉफ ने चेन्नई टेस्ट में जो रूट के दोहरे शतक के बाद अमिताभ बच्चन को जवाब दिया है। फ्लिंटॉफ के इस ट्वीट पर भारतीय फैंस ने अपने-अपने तरीके से जवाब दिया है।
बता दें कि भीरत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रूट ने करीब नौ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 377 गेंदों में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 218 रनकी बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ वह अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।