फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंद्रे रसेल के शतकीय प्रहार से ढेर शाहरुख की टीम, छक्कों की बारिश में ढह गई 'ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स'

Sat, 11 Aug 2018 12:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
russel and shahrukh
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। रसेल ने यहां ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक ठोक दिया।
विज्ञापन

2 of 5
andre russel
इस विस्फोटक शतक के दौरान आंद्रे रसेल ने 13 छक्के जड़े। रसेल ने 49 गेंदों में नाबाद 121 रनों की पारी खेलकर  जमैका को 4 विकेट से जीत दिलाई। बता दें कि इस मैच में ट्रिनबैगो ने जमैका तल्लाव्हास के सामने 224 रन की पहाड़ जैसी चुनौती रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
andre russell
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की शुरुआत बेहद खराब रही। जमैका ने 41 रन के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल मैदान पर आए और उन्होंने मैच का पासा ही पलट दिया। रसेल ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। रसेल ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

4 of 5
andre russell
मैदान पर रसेल का तूफान यहीं नहीं थमा। उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 18 गेंदों में पूरे किए। आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों में शतक पूरा किया और ये सीपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। वहीं आंद्रे रसेल ने दूसरी बार सीपीएल में शतक ठोका है। उनका पहला शतक भी ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स के खिलाफ ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंद्रे रसेल
फैंस को बता दें कि सीपीएल 2018 में ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स  के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ही हैं। आंद्रे रसेल आईपीएल में शाहरुख की टीम केकेआर से ही खेलते हैं। ऐसे में मैदान पर आंद्रे रसेल के शतक से शाहरुख बुरी तरह धाराशायी हुए होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें