आंद्र रसेल
चोट के कारण पिछले कुछ समय से एक भी मैच नहीं खेल पाने के बावजूद रसेल ने कहा कि वह अपने चयन से इतने हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्व कप टीम का हिस्सा बनाए जाने से हैरानी नहीं हुई। मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं विश्व कप ध्यान नहीं लगा रहा था। मैं सिर्फ कोलकाता के साथ प्रदर्शन पर निगाह लगाए था और सुनिश्चित कर रहा था कि मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’