फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL 2021: स्टंप्स पर गेंद लगी लेकिन नहीं गिरी बेल्स, फिर रसेल ने खेली 43 रन की बेहतरीन पारी, देखें Video

Mon, 13 Dec 2021 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

तनवीर सांघा की गेंद रसेल के जूते में लगने के बाद स्टंप्स पर लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी। इस वजह से रसेल आउट नहीं हुए और उन्होंने मेलबर्न स्टार्स को जीत दिला दी। 
 
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को बिग बैश लीग के एक मैच में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। इस लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच हुए मुकाबले में एक गेंद स्टंप्स पर लगी, लेकिन बेल्स न गिरने के कारण कोई विकेट नहीं गिरा। बेल्स न गिरने का फायदा आंद्रे रसेल को मिला और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। रसेल ने इस मैच में 22 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने इस पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया। 
विज्ञापन


क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है, जब स्टंप्स पर गेंद लगने के बावजूद बेल्स नहीं गिरती हैं और बल्लेबाज को इसका फायदा मिलता है। बिग बैश लीग में ऐसा होने के बाद कुछ लोगों ने नियमों में बदलाव की मांग भी की है। 



15वें ओवर में हुई घटना 
मेलबर्न स्टार्स की पारी के 15वें ओवर में तनवीर सांघा गेंदबाजी कर रहे थे और आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल स्ट्राइक पर थे। रसेल ने इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगी और उनके जूते से जा टकराई। जूते से टकराने के बाद गेंद स्टंप्स पर भी लगी लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी। इस वजह से रसेल आउट नहीं हुए। इस समय वो 33 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद रसेल अपनी टीम को मैच जिताकर नाबाद वापस लौटे। 
विज्ञापन


क्या है नियम
क्रिकेट के नियम के अनुसार जब तक बेल्स जमीन पर नहीं गिरती हैं, तब तक किसी बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जा सकता। रन आउट और स्टंपिंग के मामले में भी यही नियम लागू होता है। कई बार ऐसा हो चुका है, जब गेंद स्टंप्स पर लगी है, लेकिन बेल्स न गिरने के कारण गेंदबाज को विकेट नहीं मिला है। ऐसे में कई बार नियमों में बदलाव की मांग भी की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें