अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा कि हमने नेट प्रैक्टिस में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ जमकर अभ्यास किया है। इसका आभास भारतीय टीम को पिछले मैच में मिल ही गया होगा। गौरतलब है कि जोहन्सबर्ग में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की प्रोटियाज टीम ने जमकर खबर ली थी।
हालांकि पोर्ट एलिजाबेथ की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। इसलिए
युजवेंद्र और
कुलदीप की फिरकी से प्रोटियाज बल्लेबाज एक बार फिर मात खा सकते हैं। पिच को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के दोनों स्पनिरों का इस मैच में खेलना लगभग तय है।