फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: क्रिकेट के बाद अब इस खेल पर आया अनाया बांगड़ का दिल, बोलीं- दिन बिताने का नया पसंदीदा तरीका

Thu, 08 Oct 2026 06:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहीं अनाया बांगड़ इन दिनों गोल्फ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रात के समय गोल्फ प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्पोर्टी अंदाज में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
अनाया बांगड़ - फोटो : Anaya Bangar (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहीं अनाया बांगड़ इन दिनों एक नए खेल को लेकर चर्चा में हैं। ट्रांस-एथलीट अनाया ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गोल्फ खेलते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनाया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोल्फ प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दिन बिताने का एक नया पसंदीदा तरीका मिल गया।' उनके इस कैप्शन से साफ है कि वह गोल्फ को काफी पसंद करने लगी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


गोल्फ खेलते हुए दिखीं अनाया
वीडियो में अनाया रात के समय ड्राइविंग रेंज में गोल्फ शॉट लगाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनका लुक काफी सिंपल और स्पोर्टी नजर आया। उन्होंने हल्के आसमानी रंग की टी-शर्ट, ऑफ-व्हाइट ट्राउजर और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। शॉट खेलने के बाद अनाया के चेहरे पर नजर आई मुस्कान उनके इस नए खेल के प्रति उत्साह को दिखाती है। रात की रोशनी में उनका कैजुअल और एथलेटिक अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।


अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
क्रिकेट में वापसी की राह पर अनाया
अनाया बांगड़ के लिए हाल ही में क्रिकेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी। इसके बाद उनके क्रिकेट करियर को दोबारा शुरू करने का रास्ता खुला है। क्रिकेट से जुड़े इस नए अध्याय के बीच अनाया का गोल्फ के प्रति बढ़ता लगाव भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो पर फैंस उनके खेल के प्रति उत्साह और सकारात्मक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें