फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कमेंटेटर बने अमिताभ, कमेंट्री हुई हिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन अब एक नए रूप में सामने आए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच की कमेंट्री की जिसका लाखों लोगों ने सीधा प्रसारण टेलीविजन पर देखा।
विज्ञापन


अमिताभ दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, राहुल द्रविड़ और अरुण लाल के साथ मैच की कमेंट्री कर रहे थे।

भारत-पाकिस्तान का मैच पूरी दुनिया में लोगों ने टीवी पर देखा है। बॉलीवुड के लोगों ने इस पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने अमिताभ के कौशल की तारीफ की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया, “कमेंट्री कभी इतनी प्रभावशाली नहीं रही।” अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट पर कहा, "अमिताभ बच्चन स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण कर रहे हैं। आपको और क्या चाहिए?"
विज्ञापन
विज्ञापन

अलिया भट्ट ने की बच्चन की तारीफ

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अमिताभ की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं भी मैच देख रही हूं। आप किसी भारतीय को भारत-पाकिस्तान मैच से दूर नहीं रख सकते। और आप सीनियर अमिताभ से प्यार भी करते हैं।”

शाहिद कपूर ने ट्वीट किया, "क्या अच्छी सुबह है। सुबह-सुबह आप भारत-पाकिस्तान का मैच देख रहे हैं और सीनियर अमिताभ को कमेंट्री करते सुन भी रहे हैं।"

अमिताभ किसी विशेषज्ञ की तरह कमेंट्री कर रहे थे। उनके साथ कंमेट्री कर रहे कई विशेषज्ञों ने मजाक में कहा कि अमिताभ की वजह से उनकी नौकरी खतरे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें