यह पूछे जाने पर कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी इस मौके पर मौजूद होंगे, अविषेक ने कहा, 'हमने एमएस धोनी को आमंत्रित किया है। उन्हें कमेंट्री करने के बारे में बातचीत चल रही है, लेकिन इसका जवाब केवल बॉडकास्टर्स ही दे सकते हैं।'
इस मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन समेत कैब के तमाम पदाधिकारी मौजूद होंगे।
ब्रेक के दौरान चैट शो भी करने की योजना है जिसमें गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण होंगे। बता दें कि चैट शो के बाद 22 नवंबर की शाम को एक घंटे के कार्यक्रम की भी योजना बनाई गई है, जिसमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मुक्केबाज मैरी कॉम जैसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।