फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो टीम इंडिया पाक जाएगी, न हम उन्हें भारत बुलाएंगे: अमित शाह

Sat, 17 Jun 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
बीजेपी बैठक में अम‌ित शाह
विज्ञापन
क्रिकेट को राजनीति से दूर रखने की बात की करने वाले बड़े-बड़े राजनेता लगातार भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से शुरू हुआ सवाल फाइनल में भी कायम है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं। इस सवाल पर कई राजनैतिक दलों और दिग्गजों के अपने-अपने मत हैं, मगर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस मुद्दे पर अपना विचार रखा है।
विज्ञापन


India-Pak will continue to play at international tournaments but neither  India will play in Pak nor Pak will play in India: Amit Shah pic.twitter.com/FF1hOAhzSg— ANI (@ANI_news) June 17, 2017


अमित शाह से पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच जायज है या नहीं। इस पर बीजेपी सुप्रीमो ने पलट कर सवाल दिया कि क्या अब भारत और पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी खेलना छोड़ दें। अमित शाह ने कहा, "भारत और पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे, मगर दोनों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का सवाल ही नहीं उठता।"
विज्ञापन


India-Pak will continue to play at international tournaments but neither  India will play in Pak nor Pak will play in India: Amit Shah pic.twitter.com/FF1hOAhzSg— ANI (@ANI_news) June 17, 2017


अमित शाह ने कहा कि न तो भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी और न ही भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार यानी 18 जून को लंदन के 'द ओवल' मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें