फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनलकी' अमित मिश्रा की तारीफ से खुद को नहीं रोक सके विपक्षी कप्तान

Sat, 16 Apr 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-9 में दिल्ली डेयरडेविल्स की पहली जीत के नायक रहे अमित मिश्रा इस मैच में थोड़े अनलकी रहे, लेकिन उन्हें विपक्षी टीम के कप्तान की जमकर तारीफ भी मिली। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को कुछ ऐसे बांधा कि मैच ही उनके हाथ से निकल गया।
विज्ञापन


अमित मिश्रा की गुगली के सामने पंजाब के बल्लेबाज बगले झांकते नजर आए। उन्होंने फिरकी से ऐसा जाल बुना कि अपने शुरू के तीन ओवरों में किंग्स इलेवन पंजाब के चार विकेट निकाल कर उसकी पारी की ऐसी बिखेरी की वह संभल ही नहीं पाई।

दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल-9 में अपने दूसरे क्रिकेट मैच पंजाब को आठ विकेट से हरा जीत की राह पर लौट आई। दिल्ली की यह दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि किंग्स इलेवन की यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच अमित ने इस मैच में सातवें ओवर में गेंदबाजी का मोर्चा संभाला और अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया। शॉन मार्श (13) को पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में चार गेंद के भीतर कप्तान डेविड मिलर (9) और ग्लेन मैक्सवेल (0) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को और तीसरे ओवर में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मनन वोहरा (32) को बोल्ड कर दिया।

अमित ने इस मैच में 3 ओवर में डाले और 11 रन देकर 4 विकेट ले लिए, लेकिन शानदार गेंदबाजी के बावजूद वह 5 विकेट हासिल नहीं कर सके। पराजित टीम के कप्तान डेविड मिलर ने भी माना कि अमित अनलकी रहे जो मैच में 5 विकेट नहीं झटक सके। उन्होंने कहा कि मार्श और मैक्सवेल के साथ-साथ उनका भी विकेट लेने वाले अमित को मैच में 5 विकेट लेने चाहिए थे।

लगातार दूसरी हार पर मिलर ने कहा, "मिश्रा अनलकी रहे जो 5 विकेट नहीं ले सके। वह महान गेंदबाज हैं, उन्होंने मेरा, मैक्सवेल और मार्श के लिए और इसी सफलता ने मैच का रुख तय कर दिया।" उन्होंने फिरोज शाह कोटला पिच की आलोचना नहीं की, लेकिन कहा, "यह लो स्कोरिंग मैच है लेकिन मुझे लगता है कि हमने समय-समय पर विकेट गंवाए जो काफी-कुछ बदल गया।"
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को स्टंप कराने वाले गेंदबाज बने अमित

अमित मिश्रा
अमित मिश्रा ने 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने विकेटों की संख्या 116 कर ली है। अब वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

इस गेंदबाज ने आईपीएल में 19 बल्लेबाजों को स्टंप आउट कराया है जो किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके बाद हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 14 शिकार किए स्टंपिंग के जरिए।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18 टेस्ट, 31 वनडे और 7 टी-20 मैच खेले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें