धोनी ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि मेरे पास निर्णय लेने के लिए बहुत समय है, लेकिन यदि आप पीली जर्सी में वापसी के बारे में पूछ रहे हैं तो मैं कहूंगा कि मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा, चाहे मैं खेलूं या नहीं, यह अलग बात है। मैं और सीएसके हम साथ हैं। आपको पता है, अगले 15-20 साल तक भी ऐसा रहेगा।
धोनी के आईपीएल से संन्यास की चर्चा पिछले कुछ सीजन से लगातार चलती रही है। कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि धोनी आईपीएल 2024 के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे, लेकिन धोनी ने घुटने की सर्जरी के बावजूद मैदान पर वापसी की और आईपीएल 2025 में एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आए। धोनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह आईपीएल 2026 में मैदान पर उतरेंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तान के रूप में वापसी का समर्थन किया है।