फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के के साथ कमर मटका रही थी लड़की, अचानक से आई मां और सबके सामने कर दी कुटाई, देखें वीडियो

Thu, 07 Aug 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की और लड़का किसी गाने पर झूमते हुए नाच रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे रील बना रहे थे। दोनों डांस में इतने मगन थे कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई उन्हें देख रहा है।
विज्ञापन
मां ने कर दी लड़की की कुटाई - फोटो : इंस्टाग्राम @naresh_kumar_chadha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो में एक लड़की एक लड़के के साथ बॉलीवुड गाने पर मस्ती से डांस कर रही थी। दोनों पूरी तरह एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। लड़की की मां वहां अचानक पहुंच गई और गुस्से में बेटी की पिटाई शुरू कर दी। यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की और लड़का किसी गाने पर झूमते हुए नाच रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे रील बना रहे थे। दोनों डांस में इतने मगन थे कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई उन्हें देख रहा है। तभी अचानक लड़की की मां वहां पहुंचती है और बिना कुछ कहे बेटी के बाल खींच लेती है। इसके बाद वह उसे सबके सामने पीटने लगती है। यह देखकर लड़का डर के मारे वहां से भाग जाता है, और वहां मौजूद बाकी लोग यह सब देखकर हंसने लगते हैं।




लड़की की मां का चढ़ा पारा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @naresh_kumar_chadha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह पल है जब लड़का मां को देखकर चुपचाप वहां से निकल लेता है। साथ ही, जो गाना बैकग्राउंड में चल रहा होता है, वो इस पूरी घटना को और भी मजेदार बना देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "मम्मी आ गई क्या?" वहीं एक और ने लिखा, "ऐसी मम्मी को सलाम है, जो बेटी को सही समय पर सबक सिखा देती है।" किसी ने लिखा, "मां की एंट्री तो एकदम फिल्मी विलेन जैसी थी।" हालांकि, सभी लोग इस वीडियो को मजाकिया नजर से नहीं देख रहे। कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि एक मां को अपनी बेटी को इस तरह सबके सामने नहीं मारना चाहिए। एक यूजर ने कहा, "ऐसे व्यवहार से बच्चों में बड़ों के लिए सम्मान कम हो जाता है।" दूसरे ने लिखा, "बात समझाकर भी सुलझाई जा सकती थी, पिटाई की क्या जरूरत थी?"

लोगों ने वीडियो को बताया स्क्रिप्टेड
कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है, यानी पहले से प्लान किया गया हो। लेकिन असली हो या नकली इस वीडियो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसी तो दे ही रहा है। साथ ही यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि सार्वजनिक रूप से किसी को डांटना या मारना सही है या नहीं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें