फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: 'बाउंड्री को पीछे..', टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार के कैच पर अंबाती रायुडू का बेतुका बयान

Tue, 19 Aug 2025 07:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का कैच पकड़कर खिताबी मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया था। यही कैच बाद में काफी चर्चित भी हुआ। रीप्ले में दिखा था कि जिस जगह गेंद गिरी थी वहां की बाउंड्री रोप थोड़ा पीछे खिसकी हुई थी।
विज्ञापन
रोहित और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की खिताबी जीत को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का कैच पकड़कर खिताबी मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया था। यही कैच बाद में काफी चर्चित भी हुआ। रीप्ले में दिखा था कि जिस जगह गेंद गिरी थी वहां की बाउंड्री रोप थोड़ा पीछे खिसकी हुई थी।
विज्ञापन

अंबाती रायुडू का अजीब बयान
अब रायुडू ने इस पूरे मामले पर प्रकाश डाला है। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बताया कि विश्व फीड टीम ने ब्रॉडकास्टर्स की मदद के लिए बाउंड्री के पास एक कुर्सी और स्क्रीन लगाई थी। उसी दौरान रस्सी को थोड़ा पीछे खिसकाया गया था। हालांकि, जब कुर्सी और स्क्रीन हटा दिए गए तब भी रस्सी अपनी मूल जगह पर नहीं रखी गई। उन्होंने कहा, 'विश्व फीड कमेंटेटर्स थे। ब्रेक में आमतौर पर वहां एक कुर्सी और स्क्रीन रखते हैं ताकि ब्रॉडकास्टर्स को सही दृश्य मिले। इसी वजह से रस्सी को थोड़ा पीछे किया गया। लेकिन बाद में उसे वापस सही जगह पर नहीं रखा गया। इसी कारण बाउंड्री हमारे लिए थोड़ी बड़ी हो गई थी। हम ऊपर से देख पा रहे थे। ये भगवान की योजना थी।'

सूर्या ने क्या कहा था?
रायुडू ने आगे कहा, 'ब्रॉडकास्टर ने अप्रत्यक्ष रूप से सूर्यकुमार यादव की मदद की। अगर रस्सी अपनी असली जगह पर होती तो वो साफ छक्का था।' बता दें कि, जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या यह छक्का था, तो उन्होंने जवाब में कहा था, 'मुझे नहीं पता कि ये छक्का होता या नहीं। अगर रस्सी अपनी सामान्य जगह पर होती, तो शायद मैंने अंदर से ही दौड़ लगाई होती।' विवाद पर रायुडू ने साफ कहा कि कैच पूरी तरह सही था। उन्होंने अंत में कहा, 'दिन के अंत में भगवान हमारे साथ थे।'
विज्ञापन

17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता भारत
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें