आईपीएल 2018 में सुपरसंडे के तहत खेला गया पहला मुकाबला पूरी तरह चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के नाम रहा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 180 रन की मुश्किल चुनौती रखी। जिसे सलामी बल्लेबाज रायुडू के शतक के बूते सीएसके ने आसानी से पा लिया। इस पारी के दौरान रायुडू ने कई अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
2 of 7
रायुडू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 162 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से तीन छक्के और पांच चौके लगाए। रायुडू टीम को जिताने के बाद नाबाद लौटे। अपनी 100 रनों की नाबाद पारी के सहारे रायडू ने आईपीएल 2018 का चौथा शतक और टी-20 में अपना पहला शतक बनाया।
विज्ञापन
3 of 7
इससे पहले इस सीजन में सीएसके के ही उनके ओपनिंग जोड़ीदार शेन वॉट्सन, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल, दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत भी शतक लगा चुके हैं।
4 of 7
- फोटो : ipl
100 रन की नाबाद पारी के साथ रायुडू ने अपने आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 83* रन था, इसे भी उन्होंने हैदराबाद के ही खिलाफ इसी सीजन में बनाया था। इसी सीजन में उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 82 रन बनाए थे। साल 2012 में वो बैंगलोर के खिलाफ ही 81 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अपनी शतकीय पारी के बूते रायडू ने आईपीएल 2018 में 500 रन भी पूरे किए। इस सीजन में रायडू से पहले ऋषभ पंत, केन विलियम्सन, केएल राहुल भी 500 रन बना चुके हैं। रायडू ने इस मैच में अपने 250 चौके भी पूरे किए। वो ऐसा करने वाले 22वें खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अंबाती रायडू ने अपनी नाबाद पारी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स के इतिहास का सातवां शतक पूरा किया। इससे पहले मुरली विजय चेन्नई के लिए दो बार शतक बना चुके हैं। इसके बाद लिस्ट में माइकल हसी, शेन वॉट्सन, ब्रेंडन मैकुलम, सुरेश रैना का नाम आता है।
अंबाती रायुडू चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रह चुके हैं। मगर शतक का सूखा धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम से जुड़कर खत्म हुआ।