फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भिड़े अंबाती रायुडू और शेल्डन जैक्सन, अंपायर और खिलाड़ी बीच बचाव में उतरे

Wed, 12 Oct 2022 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैच के दौरान नौवें ओवर में जैक्सन कवर में फील्डिंग कर रहे रायुडू की तरफ बढ़े। दरअसल, रायुडू ने मैच के दौरान जैक्सन के किसी हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, जिससे जैक्सन काफी दुखी नजर आए।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू और शेल्डन जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। ग्रुप-डी के एक मैच में सौराष्ट्र और बड़ौदा की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला। शेल्डन जैक्सन और अंबाती रायुडू आपस में भिड़ गए। जैक्सन सौराष्ट्र की टीम से खेल रहे हैं, जबकि रायुडू बड़ौदा टीम के कप्तान हैं। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त जैक्सन बल्लेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

मैच के दौरान नौवें ओवर में जैक्सन कवर में फील्डिंग कर रहे रायुडू की तरफ बढ़े। दरअसल, रायुडू ने मैच के दौरान जैक्सन के किसी हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, जिससे जैक्सन काफी दुखी नजर आए। इसके बाद रायुडू अंपायर से भी भिड़ गए। जैक्सन और रायुडू एकदूसरे के नजदीक पहुंच गए थे कि खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को दूर किया। क्रुणाल पांड्या रायुडू को दूर ले गए। वहीं, जैक्सन भी अपनी क्रीज में लौट आए। 

ऑन एयर कमेंटेटर्स के मुताबिक, जैक्सन के बॉल फेस करने के लिए ज्यादा समय ले रहे थे, इसी से रायुडू नाखुश थे। इस पर ही रायुडू ने कुछ कमेंट किया था और लड़ाई बढ़ गई। मैच की बात करें तो सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। बड़ौदा के लिए मितेश पटेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। वहीं, विष्णु सोलंकी ने 33 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। रायुडू खाता खोले बिना उनादकट की गेंद पर पवेलियन लौटे।


शेल्डन जैक्सन आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं

रायुडू और उनादकट के अलावा इसमें कुछ और बड़े स्टार्स खेल रहे थे। इनमें चेतेश्वर पुजारा (सौराष्ट्र), क्रुणाल पांड्या (बड़ौदा) और वरुण एरॉन (बड़ौदा) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इससे पहले अगस्त में शेल्डन जैक्सन चर्चाओं में रहे थे। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज में इंडिया-ए में नहीं चुने जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। 35 साल के इस बल्लेबाज ने लिखा था- मुझे विश्वास करने और सपने देखने का अधिकार है कि अगर मैंने लगातार लगातार तीन सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है तो मुझे मेरे प्रदर्शन के आधार पर चुना जा सकता है न की उम्र देखा जाए। मैं यह सुनकर थक गया कि मैं एक अच्छा खिलाड़ी हूं, लेकिन बूढ़ा हो गया हूं, जैसे मैं 35 नहीं 75 का हूं।


अंबाती रायुडू
विज्ञापन

वहीं, अंबाती रायुडू ने 2022 आईपीएल के दौरान उस समय विवाद खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, उन्होंने कुछ मिनट बाद ट्वीट को हटा दिया था और बाद में पीछे हट गए थे। इसके बाद सीएसके को भी एक प्रेस रिलीज जारी करना पड़ा था। मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा ने एलीट ग्रुप डी का अपना पहला गेम जीता था, जबकि सौराष्ट्र का 2022 सीजन (गुजरात के खिलाफ) का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें