फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाती रायुडू ने मारा ताना, World Cup टीम में न चुने जाने पर ऐसे निकाली भड़ास

Wed, 17 Apr 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंबाती रायुडू - फोटो : अमर उजाला

15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया।

विज्ञापन

2 of 4

इसी बीच रायुडू ने ट्वीट के जरिए चयन समिति पर ताना मारा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के लिए लिखा, 'वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी अभी 3D ग्लासेज मंगाए हैं।'

 


 

विज्ञापन

3 of 4

3D ग्लास के पीछे यह कारण है

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने बताया था कि विजय शंकर टीम के लिए तीन तरह (3 डाइमेंशन) से कारगर हैं। वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ ही जबरदस्त फील्डर भी हैं। प्रसाद ने रायुडू की जगह शंकर को चुने जाने पर कहा था, 'उनके (रायडू) खिलाफ कुछ नहीं गया है। विजय शंकर के पक्ष में केवल यह बात गई है कि वे उस रोल में फील्डिंग और गेंदबाजी के जरिए कुछ और आयाम जोड़ते हैं। यहीं पर उनका पलड़ा भारी रहा।'

विज्ञापन

4 of 4

पिछले साल एशिया कप से रायुडू टीम इंडिया में नंबर चार के बल्लेबाज थे और उनका चयन लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन ऑलराउंडर विजय शंकर का प्रदर्शन रायुडू की हालिया फॉर्म पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें