फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: संवाद में मिस्टर आईपीएल बढ़ाएंगे रौनक, सभी प्रारूप में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय हैं रैना

Mon, 14 Apr 2025 03:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस कार्यक्रम में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। 17 अप्रैल को संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेल चुके पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उनसे खेल पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार (17 व 18 अप्रैल) को होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। 17 अप्रैल को संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेल चुके पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उनसे खेल पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्में सुरेश रैना देश के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का गौरव हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रैना भारत के मध्यक्रम में बेहतरीन बल्लेबाज और बैहद उपयोगी खिलाड़ी थे। रैना के साथ उनकी जोड़ी शानदार थी और इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर देश के लिए कई मैच जीते। 

शॉर्ट बॉल रही कमजोरी
रैना अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग और गेंदबाजी के दम पर भी मैच पलटने का माद्दा रखते थे। हालांकि, शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी हमेशा बनी रही। समय के साथ गेंदबाजी उनको लगातार छोटी गेंदबाजी करने लगे और वह छोटे स्कोर पर आउट होने लगे। उनकी फॉर्म भी खराब होती चली गई और 2018 के बाद वह देश के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए। आईपीएल में भी रैना ने कमाल किया और आज भी उनके कई रिकॉर्ड कायम हैं। 

रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर
18 टेस्ट में रैना ने 768 रन बनाए, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 13 विकेट भी झटके। 226 वनडे में उन्होंने पांच शतक और 36 अर्धशतकों के दम पर 5615 रन बनाए और 36 विकेट भी लिए। 78 टी20 मैच में उनके बल्ले से 1604 रन निकले और 13 विकेट भी उनके नाम रहे। आईपीएल में रैना ने 205 मुकाबलों में 5528 रन बनाए और 25 विकेट लिए।

आईपीएल में रैना के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड
सुरेश रैना के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन (714) प्लेऑफ और फाइनल मैच को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के (40) सबसे ज्यादा चौके (51) सबसे ज्यादा अर्धशतक (7) सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) और पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर  (87 रन) भी बनाया है। वे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें