फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए जेम्स फॉकनर

Tue, 28 Jan 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आलराउंडर जेम्स फॉकनर घुटने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अगले महीने से शुरू होने जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


ओपनर शॉन मार्श और तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड के भी चोटिल होने के कारण दौरे के लिए टीम से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है।

फॉकनर को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे के दौरान चोट लग गई थी। फॉकनर की जगह 15 सदस्यीय टीम में मोइसिस हेनरिक को शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। शॉन मार्श तथा जैक्सन बर्ड दोनों ही उपचार के लिए फिलहाल स्वदेश में ही रहेंगे। मार्श को मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है जबकि बर्ड पीठ की चोट से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें