फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे टीम में नहीं रखा उसने टी-20 मैच में जमाए लगातार 6 छक्के

Sun, 17 May 2015 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड अभी आईपीएल की खुमारी में डुबी हुई है और टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहंच रहा है, लेकिन भारत से हजारों मील दूर इंग्लैंड में भी ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट के नाम से।
विज्ञापन


इंग्लैंड में कांउटी टीमों के बीच खेली जा रही टी-20 टूर्नामेंट पिछले साल ही शुरू की गई थी। इस साल इस टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार यानी 15 मई को हुआ। पहले ही दिन 8 मुकाबले खेले गए जिसमें कई मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे।

लेकिन इन्हीं में से एक मुकाबला खेला गया नॉटिंघमशायर और वारविकशायर के बीच। इस मुकाबले में एक ऐसे बल्लेबाज ने लगातार 6 गेंदों में 6 मारने का कारनामा कर दिखाया जिसे हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। इंग्लैंड का यह फैसला क्रिकेट जगत के सबसे खराब फैसलों में गिना गया और अब इस बल्लेबाज ने अपनी धुंआधार पारी से इसे साबित भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ओवर में पूरे किए लगातार 6 छक्कों का सफर

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम से बाहर क‌िए गए विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए लगातार 6 गेंदों में 6 छक्‍के जड़ने का कारनामा किया। हालांकि उन्होंने एक ही ओवर में सभी 6 छक्के नहीं लगाए।

उन्होंने लगातार 3 छक्के पहले बॉयड रैंकिन के ओवर के अंतिम 3 गेंदों पर लगाए, फिर अगले ओवर में अतीक जाव‌िद के गेंदों में 3 छक्के जड़े और लगातार 6 छक्‍के जड़ दिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वारविकशायर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए। उसकी ओर से भारतीय मूल के बल्लेबाज वरुण चोपड़ा (फोटो) ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। हालांकि वह रन आउट हो गए।

जवाब में नॉटिंघमशायर ने यह मुकाबला 15वें ओवर में ही जीत लिया। उनकी जीत में एलेक्स हेल्स की आतिशी पारी का अहम योगदान ‌रहा जिन्होंने 43 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 छक्‍के और 5 चौके लगाए। 8 छक्कों में 6 छक्के तो उन्होंने लगातार लगाए। इस जीत के साथ नॉटिंघमशायर ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें