फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिस्टर कुक ने इंडिया ए के खिलाफ जड़ा शतक, विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

Tue, 17 Jul 2018 09:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलिस्टर कुक
विज्ञापन

इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच खेली जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले ही दिन में मेजबान टीम के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने शानदार शतक जड़ा।

विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लॉयन्स की तरफ से 67वें ओवर की पांचवी गेंद पर कुक ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

कुक ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। फिलहाल इंग्लैंड रॉयन्स की टीम इस वक्त 68 ओवरों में 231/2 रन बनाकर खेल रही है। लॉयन्स की तरफ से तीसरे नंबर के बल्लेबाज निक गब्बिन्स ने 155 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविडन मालान 59 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है। बता दें कि मैच में इंडिया ए के लिए अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय भी खेल रहे हैं।

 टीम इंडिया की तरफ से अभी तक सिर्फ अंकित राजपूत और नवदीप सैनी को ही सफलता मिल पाई है। दोनों के खाते में एक-एक विकेट दर्ज है। कुक इंग्लैंड के लिए अबतक 156 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 12,145 रन बनाए हैं। कुक 45.65 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक और 56 अर्धशतक भी बना चुके हैं। वाे मौजूदा समय में इंग्लैंड के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं।
विज्ञापन


एक अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुक इंग्लैंड के लिए अहम किरदार हैं। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के खिलाफ माहौल में खुद को ढालने के लिए कुक सहित इंग्लैंड की टीम के छह खिलाड़ी इंग्लैंड लॉयन्स की तरफ से इंडिया ए के खिलाफ मैच में खेल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें