एलिस्टर कुक (243) की मैराथन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे डे-नाईट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 514 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं।
बारिश के कारण पूरे दिन का खेल नहीं हो सका और जल्द ही स्टंप्स की घोषणा भी कर दी गई। स्टंप्स के समय डेब्यूटेंट काइल होप 25* और काइरन पॉवेल 18* रन बनाकर क्रीज पर रहे। विंडीज टीम अभी इंग्लैंड के स्कोर से 470 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
ये भी पढ़ें : कुक के रिकॉर्ड शतक की बदौलत इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में बेहतरीन शुरुआत
अपने देश में पहला डे-नाईट टेस्ट खेल रही इंग्लैंड टीम के ओपनर एलिस्टर कुक का दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वो डे-नाईट टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने। डे-नाईट टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अजहर अली (302) के नाम है, जिन्होंने तिहरा शतक जमाया था। इसके अलावा कुक बर्मिंघम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
WHAT. A. PLAYER.
A 4th Test double century for Alastair Cook! 🙌https://t.co/rxDAQ4457N #ENGvWI pic.twitter.com/lgshOGt5wp
— England Cricket (@englandcricket) August 18, 2017