फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जैसा भारत में किया था वैसा ही पलटवार यहां भी करेंगे'

Tue, 26 Nov 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहला एशेज टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि उनकी टीम ने जिस तरह एक साल पहले भारत में अहमदाबाद टेस्ट हारने के बाद दूसरे मैच में वापसी की थी उसी जज्बे को वह एशेज के बाकी मुकाबलों में भी दिखाएगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा की पिच पर पहले एशेज टेस्ट में 381 रनों से पराजय झेलनी पड़ी थी जो उनकी लगातार 14 टेस्ट में पहली हार थी। इसी के साथ चौथी बार एशेज सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाने के लिए खेल रही इंग्लैंड टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

कुक ने कहा, "पिछले साल भारत में अहमदाबाद टेस्ट में हमें नौ विकेट से हार मिली थी। सभी को लग रहा था कि हम आगे कैसे खेलेंगे। लेकिन हमने जबरदस्त वापसी कर सीरीज जीत ली थी। हमें इस बार भी यह याद रखना होगा कि हमारी टीम एक मजबूत टीम है और हमारे पास दुनिया के कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पहला टेस्ट हमारे लिए बहुत खराब रहा। लेकिन अब हम सभी हाथ पकड़ कर कह सकते हैं कि हमारे पास दस दिन का समय है और अब हमें एक टीम की तरह खेलना है और वापसी करनी है।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल भारत दौरे पर इंग्लैंड ने अहमदाबाद टेस्ट हारने के बाद मुंबई और कोलकाता में खेले गए अगले दोनों मुकाबले जीतकर 28 साल में पहली बार भारत में सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें