फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय से बेहद परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

Thu, 14 Sep 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अक्षय करनेवार - फोटो : Cricket Country
विज्ञापन
बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश की टीम से खेल रहे विदर्भ के स्पिनर अक्षय कर्नेवार की गेंदबाजी देखकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चकित रह गए। उन्होंने एक ही ओवर में दाएं और बाएं दोनों हाथों से गेंदबाजी की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बोर्ड प्रेसिडेंट के खिलाफ वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक ऐसे गेंदबाज का सामना किया जो कि दोनों हाथ से गेंदबाजी करता है।
विज्ञापन


कर्नेवार की गेदबाजी देखकर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस ने कहा कि पहली बार किसी ऐसे गेंदबाज का सामना किया, जो कि दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकता है।

पढ़ेंः-सिर्फ इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं ऋद्धिमान साहा

बता दें कि अक्षय कर्नेवार ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन की, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में कर्नेवार ने एक विकेट हासिल किया। हालांकि वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 6 ओवर में 59 रन दिए। 
विज्ञापन


24 साल के कर्नेवार को काफी टैलेंटेड गेंदबाज माना जाता है। वो 17 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 34 विकेट हैं। आईपीएल 2016 में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी खरीदा था। हालांकि, अक्षय विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज नहीं है, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हो। पाकिस्तान के यासिर जान भी ऐसे गेंदबाज है, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। जान की विशेषता यह है कि वो लगातार 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

पढ़ेंः- युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

इससे पहले भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश को 103 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबकि बोर्ड एकादश ने 48.2 ओवरों में 244 रनों पर ही सिमट गई। मैच में कारनेवाल ने 28 गेंदों की पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें