फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: दूसरे टेस्ट में अक्षर पटेल खेलने को तैयार, शाहबाज फिर से बने रिजर्व खिलाड़ी

Fri, 12 Feb 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। उन्हें टीम में शाहबाज नदीम की जगह शामिल किया जा सकता है। वह दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को मुख्य टीम से बाहर कर स्टैंडबाय खिलाड़ियों के समूह में वापस जोड़ दिया है। बता दें कि अगर अक्षर को दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिलेगा तो वह उनका डेब्यू मैच होगा।

विज्ञापन

 

अक्षर पटेल ने नेट्स में की जमकर गेंदबाजी
चोटिल होने की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले पटेल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 13 फरवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले अक्षर को नेट्स जमकर गेंदबाजी भी करते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम ने इस वीडियो के  कैप्शन में लिखा, 'उन्होंने पहले टेस्ट मिस किया, लेकिन अक्षर पटेल अब वापस आ चुके हैं और शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।' 
 

 


गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा के सीरीज से बाहर होने के बाद अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गई थी। पहले टेस्ट में अक्षर का खेलना लगभग तय मानाजा रहा था लेकिन आखिरी समय में अक्षर के चोटिल होने की वजह से शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया गया था। पहले टेस्ट में नदीम का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा, जितनी उनसे उम्मीद की जारी थी। हालांकि, उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर पांच विकेट (2+3) चटकाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें